सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में हनुमान टेकरी मंदिर का हुआ लोकार्पण

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

कांसाबेल (जशपुर), 2 अप्रैल श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत बहमा गांव में हनुमान टेकरी मंदिर का लोकार्पण जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर सुनील गुप्ता, उपसरपंच अरविंद गुप्ता, भूषण वैष्णव, नरेश राम, श्याम नारायण गुप्ता, त्रिलोचन यादव, सोनमंदर वैष्णव, रूपन राम, सावित्री चौहान, महेंद्र विश्वकर्मा, गुलेश्वर राम, सुमति चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि इस मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।

ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।