Latest News

सालिक साय का एक वर्ष पूरा, विकास कार्यों से जशपुर में नई पहचान

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

जशपुर। जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस एक वर्ष के दौरान जिले में अनेक जनहित और विकास से जुड़े कार्यों को गति मिली है। ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिनका लाभ सीधे ग्रामीण जनता को मिल रहा है।

जशपुर की पावन धरती ने कई जननायकों को जन्म दिया है और उन्हीं में से एक नाम सालिक साय का भी है, जिन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक का सफर संघर्ष, सादगी और जनसेवा के बल पर तय किया है। आज वे छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी समाज के सशक्त चेहरे के रूप में उभर चुके हैं।अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युतीकरण और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी। कई गांवों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया गया, वहीं विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए विद्युत सब स्टेशन की स्वीकृति दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हाट-बाजार शेड, आंगनबाड़ी केंद्र और सामुदायिक भवनों के निर्माण व स्वीकृति जैसे कार्य भी किए गए।
सालिक साय का राजनीतिक जीवन भी काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने वर्ष 1994 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की और युवावस्था से ही संगठनात्मक कार्यों में खुद को समर्पित कर दिया। स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जैसे नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने राजनीति की बारीकियों को समझा।
इसके बाद उन्होंने संगठन और जनप्रतिनिधि के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य, मंडल मंत्री, जनपद पंचायत कांसाबेल के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और कृषि स्थायी समिति के सभापति जैसे पदों पर कार्य करते हुए लगातार जनसेवा में सक्रिय रहे। वर्ष 2023 में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया।
जनता से सीधे जुड़ाव और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान करने की उनकी शैली ने उन्हें क्षेत्र में लोकप्रिय बनाया है। उनकी सादगी और सहजता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी पहचान एक ऐसे नेता की बनी है जो हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते और हल करने का प्रयास करते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उनका एक वर्ष का कार्यकाल जनसेवा, विकास और जनविश्वास का प्रतीक बनकर सामने आया है और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

News associate PK Agrwal

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button