Latest News

शारडा एनर्जी (माइंस) में हुआ बड़ा हादसा.. चार मजदूर घायल! दो की हालत गंभीर.. प्रबंधन ने पुलिस को भी नहीं दी जानकारी⁉️

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के बजरमुड़ा में स्थित शारडा एनर्जी में कल दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें चार मजदूर घायल हो गए हैं। घटना के बाद मजदूरों को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल तमनार लाया गया। जहां से दो मजदूर अरबाज खान और शिवपूजन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कल शाम को ही जिंदल फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।

लेकिन जानकारी मिल रही है कि जिंदल फोर्टिस के डॉक्टर्स ने दोनों की गंभीर हालत के मद्देनजर रायपुर नारायणा अस्पताल रिफर कर दिया गया है।

पैसों के अभाव में नहीं हो पा रहा इलाज..

जानकारी मिल रही है कि जिंदल फोर्टिस में भर्ती दोनों घायलों को रायपुर रिफर कर दिया गया है। किंतु शारडा एनर्जी प्रबंधन की तरफ से अब तक घायलों को किसी भी तरह की राशि इलाज के लिए नहीं दी गई है। जिस वजह उन्हें रायपुर ले जाने में दिक्कत आ रही है।

पुलिस को भी अब तक नहीं दी गई जानकारी..

शारडा एनर्जी में घटना हुए चौबीस घंटे से भी ज्यादा वक्त हो गया है। लेकिन तमनार पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी प्रबंधन की तरफ से अब तक नहीं दी गई है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button