Latest News

विदाई नहीं, सपनों की उड़ान है” – लोयोला के मंच से सालिक साय का युवाओं को संदेश, साय सरकार के सुशासन की सराहना

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

कुनकुरी। लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनाओं, उत्साह और प्रेरणा का यादगार संगम बन गया। दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत शुभारंभ हुए कार्यक्रम में पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। उनके साथ लोयोला समुदाय कुनकुरी के प्रबंधक श्रद्धेय फा. जोसेफ मिंज, प्राचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. फा. टेल्सफोर लकड़ा, उप प्राचार्य डॉ. फा. धरमकिशोर लकड़ा, डीन ऑफ साइंस डॉ. फा. इन्सन किडजो, सहायक प्राध्यापक डॉ. फा. अलेक्स सरयू लकड़ा तथा स्टाफ सचिव चंद्रेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने ओजस्वी संबोधन में श्री साय ने कहा, “यह विदाई नहीं, सपनों की उड़ान है। जीवन में आगे बढ़ते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहिए, चुनौतियों से घबराइए नहीं और अपने महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन कीजिए।”

उन्होंने जिले के माटी पुत्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की जमकर सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान साय सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं।

गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, कुनकुरी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं मंडल मंत्री अमन वर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान जूनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। गीत, नृत्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। विदाई के क्षणों में वातावरण भावुक हो उठा, जहां हंसी और नम आंखों के बीच वरिष्ठ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।
समारोह में प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिससे पूरा परिसर आत्मीयता, प्रेरणा और नई उम्मीदों से सराबोर हो उठा।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button