Latest News

तमनार ब्लॉक के ग्राम आमघाट की महिलाओं का शराब बंदी के लिए कलेक्टर को ज्ञापन

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़। तमनार ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम आमघाट की महिलाएं कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत आमघाट में घर-घर महुआ शराब बनाई जा रही है, जिससे कम उम्र के बच्चों में शराब पीने की आदत बन रही है। शराब पीने से गांव में आए दिन घरेलू विवाद और झगड़े हो रहे हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है।

इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम की महिलाओं ने निर्णय लिया कि वे शराब बंदी अभियान चलाएंगी। इसके लिए उन्हें आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन की सहायता की आवश्यकता है, ताकि शराब बनाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

रायगढ़ कलेक्टर ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं का यह कदम सराहनीय है और प्रशासन उनका सहयोग करेगा, ताकि गांव में शराब की समस्या को समाप्त किया जा सके और ग्रामीणों का जीवन बेहतर हो सके।

जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान..✍️

See also  अजब-गजब घोटाले: 45 सरपंचों ने की 46 लाख की हेरा-फेरी; 26 लाख की वसूली, 5 को हटाया, 3 की अनुशंसा

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button