Latest News

रायगढ़ में 7 महीने के भीतर 429 सड़क हादसे, जिसमे 236 लोगों की हुई मौतें…वाहनों की तेज रफ्तार और खराब सड़क, हादसों की मुख्य वजह…धरमजयगढ़ में हाल ही में लगातार हुए सड़क हादसे.. पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले कुछ महीने में सड़क हादसों के ग्राफ में बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में अलग-अलग जगह पर 16 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। जनवरी 2024 से जुलाई महीने तक महज 7 महीने में 429 हादसे हुए हैं। जिसमें 236 लोगों की मौत और 495 लोग जख्मी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, अधिकतर हादसों की वजह तेज रफ्तार है। क्योंकि रात या दिन के समय चालकों को सड़क खाली मिलती है, तो वाहनों की रफ्तार बढ़ जाती है। जिसके बाद एकाएक सामने से कोई वाहन आने पर बैलेंस बिगड़ जाता है। जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।

खराब सड़क भी एक वजह….

दुर्घटना का एक कारण खराब सड़क को भी बताया जा रहा है। घरघोड़ा क्षेत्र में यह समस्या अधिक देखी गई है, तो धरमजयगढ़ के सिसरिंगा घाट की ओर सड़क किनारे मिट्टी का पटाव नहीं होने से कई दुर्घटनाएं हुई है।

धरमजयगढ़, कापू क्षेत्र में अधिक हादसे….

यह भी बताया जा रहा है कि हाल के सड़क दुर्घटना प्रकरण देखा जाए तो धरमजयगढ़, कापू और घरघोड़ा क्षेत्र में अधिक घटनाएं हुई हैं। इसमें बस दुर्घटना, बाइक की भिड़ंत, कार की टक्कर के अलावा और भी सड़क दुर्घटना शामिल हैं।

ब्लैक स्पॉट में यह है जरूरी….👇

इस मामले में यातायात थाना डीएसपी रमेश कुमार चंद्रा ने बताया कि, सुरक्षा के उपाए पर ध्यान दिया जा रहा है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट में रंबल स्ट्रीप गति अवरोधक, संकेत बोर्ड, स्टॉप लाइन मार्किंग, डिवाइडरों में रेडियम संकेतक बोर्ड, कान्वेक्स मिरर, सोलर ब्लींकर, हाई मास्ट टावर लाइट, चेवरान बोर्ड सहित अन्य प्रस्तावित सुधार कार्य किए जाएंगे।

ये है जिले के ब्लैक स्पॉट….

छातामुड़ा चौक
गढ़उमरिया
पटेलपाली
कोड़ातराई
उर्दना तिराहा
ज़ोरापाली
कांशीचुआ
मुराचौक
नवापारा
सेन्द्रीपाली
कुनकुनी
सिसरिंगा घाट
कंचनपुर
दर्रीपारा
फगुरम
देवगढ़

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button