Latest News

रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो गांजा सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार

सम्पादक जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़, 26 अगस्त। रायगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम जोबी क्षेत्र में करीब 64 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 

जोबी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई **लक्ष्मी राठौर** के नेतृत्व में ग्राम कुर्रु में दबिश दी गई। यहां निवासरत महिला **अनीता बाई अगरिया (30 वर्ष)** के घर से 62 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 64 किलो 360 ग्राम और अनुमानित बाजार मूल्य लगभग **6.40 लाख रुपये** आंका गया है। 

गिरफ्तार अनीता बाई ने खुलासा किया कि यह गांजा ओडिशा से लाकर उसके घर में डंप किया जाता था और इसके बाद ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाता था। आरोपी ने बताया कि बीती रात गांजे की खेप रायगढ़ के **मनोज उर्फ छोटू साहू** और उसके साथी ने कार से पहुंचाई थी। 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में शामिल महिला आरोपी **सरस्वती साहू (31 वर्ष, रायगढ़)** को भी गिरफ्तार कर लिया। सरस्वती के मोबाइल फोन की जांच में गिरोह के अन्य आरोपियों के लगातार संपर्क और लेन-देन की जानकारी सामने आई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह में रायगढ़ निवासी **मनोज साहू**, उत्तरप्रदेश निवासी **लवलेश पांडे** और एक अन्य साथी शामिल हैं। तीनों फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

– गांजा – 62 पैकेट, कुल वजन 64 किलो 360 ग्राम, कीमत लगभग 6,40,000 रुपये 
– आरोपी अनीता बाई अगरिया का **वीवो मोबाइल**, कीमत 15,000 रुपये 
– आरोपी सरस्वती साहू का **रियलमी मोबाइल**, कीमत 15,000 रुपये 
**कुल मिलाकर बरामद संपत्ति की कीमत – लगभग 6,70,000 रुपये** 

इस पूरी कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मी राठौर के साथ आरक्षक घनश्याम सिदार, इतवारी कंवर, अश्वनी सिदार, राजेश राठिया, राजेंद्र राठिया और महिला आरक्षक ऐमेरेसिंया टोप्पो की अहम भूमिका रही। 

गिरफ्तार दोनों महिलाओं को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक **दिव्यांग कुमार पटेल** के निर्देशों पर इलाके में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर जारी है। 

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button