Latest News

रायगढ़ में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए आंतरिक शिकायत समिति गठित

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, रायपुर के पत्र क्रमांक 15/आर.नं./2138/2013/सात-3, दिनांक 04.01.2024 और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के याचिका क्रमांक WP(CRIMINAL) NOS 173-177 OF 1999 के आदेश के तहत, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए उप संचालक अभियोजन, जिला रायगढ़ के अंतर्गत एक “आंतरिक शिकायत समिति” का गठन किया गया है।
समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं: 
श्रीमती रिंकी नायक, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, रायगढ़ – अध्यक्ष 
श्रीमती सरिता महिलाने, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, रायगढ़ – सदस्य 
सुश्री मंजू मिश्रा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, धरमजयगढ़ – सदस्य 
श्री विवेक शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, रायगढ़ – सदस्य 
श्रीमती अपर्णा सिंह, स.उ.नि. (एम) – सदस्य 
सुश्री सविता रथ, सामाजिक कार्यकर्ता, भूमि बंधु सामाजिक अध्ययन प्रशिक्षण संस्थान – सदस्य 
श्री प्रशांत शर्मा, अधिवक्ता, रायगढ़ – सदस्य
उप संचालक अभियोजन, रायगढ़ ने निर्देश दिए हैं कि समिति की बैठक प्रत्येक त्रैमास में या आवश्यकतानुसार आयोजित की जाएगी। यह कदम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button