Latest News

कलेक्टर, एसपी निकले फील्ड पर, रेंगालपाली चेक पोस्ट के औचक निरीक्षण में पहुंचे, वाहनों की जांच का किया मुआयना

चेक पोस्ट पर तैनात टीम से कहा अलर्ट रहकर करें जांच

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल आज फील्ड पर निकले। वे रेंगालपाली चेक पोस्ट के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। यहां उन्होंने गुजरने वाले वाहनों की हो रही जांच का मुआयना किया। उन्होंने चेक पोस्ट में तैनात टीम से गाडिय़ों की जांच के संबंध में जानकारी ली और जांच रजिस्टर का अवलोकन किया। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव व अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय इस दौरान साथ रहे।


कलेक्टर श्री गोयल व पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने इस दौरान गुजर रहे गाडिय़ों को रुकवा कर जांच भी करवाई। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से अवैध धनराशि व अन्य वस्तुओं का परिवहन के रोकथाम के लिए ऐसे सभी वाहनों की सघन जांच होनी चाहिए। जिस गाड़ी को जांच कर रहे हैं उसकी पूरी जानकारी दर्ज की जाए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने टीम को पूरी तरह से अलर्ट रहकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

See also  आंगनबाड़ी में मासूमों को पिलाया जा रहा आयरनयुक्त दूषित पानी! स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button