Latest News

रहस्यमयी मौत पर भड़का आक्रोश: कंपनी गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, हत्या की आशंका जताते हुए मुआवजा और नौकरी की मांग

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़। जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। जंगल में पेड़ से लटकी सड़ी-गली हालत में मिली 28 वर्षीय युवक की लाश के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा है। मृतक के परिजन कंपनी के गेट पर शव रखकर धरने पर बैठ गए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह साधारण आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेमसागर (28 वर्ष) वजरॉन कंपनी के हेमसागर प्लांट में लेबर के रूप में काम करता था। कुछ दिन पहले वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान जंगल क्षेत्र में एक पेड़ से लटकी हुई उसकी सड़ी-गली हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया मामला रहस्यमय प्रतीत हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को परिजन मृतक का शव लेकर सीधे वजरॉन कंपनी के मुख्य गेट पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि हेमसागर कंपनी में मजदूरी करता था, इसलिए कंपनी प्रबंधन को भी इस मामले में जिम्मेदारी लेते हुए परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देनी चाहिए।

धरने पर बैठे परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और उन्हें हत्या की आशंका है। उनका कहना है कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने नहीं लाई जाती और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

धरना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल मृतक के परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं और कंपनी गेट पर चल रहा यह धरना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button