Latest News

यहां महिलाएं सुरक्षित नही! घर में घुसकर विधवा महिला से जबरन दुष्कर्म….दूसरे मामले में नाबालिग से रेप

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामला सामने आए हैं। जिसमें एक विधवा महिला और एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में पुसौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 48 वर्षीय महिला के पति की करीब एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से वह अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। 18 सितबंर को बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने काम पर गया था और छोटा बेटा अन्य बच्चों के साथ बाहर खेल रहा था।


महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म…..

तभी बरमकेला के ग्राम बोरे का रहने वाला नरेश पटेल दोपहर में महिला के घर आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान जब छोटा बेटा खेलकर घर पहुंचा तो उसे देखकर आरोपी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता जिस गांव में रहती है वहां रहने वाली युवती से आरोपी ने शादी की है। इसलिए उसका उस गांव में आना जाना लगा रहता था।
[दुष्कर्म की दोनों वारदात पुसौर थाना क्षेत्र की है]

बहला फुसलाकर नाबालिग से रेप…..

दूसरी घटना में पुसौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग गांव के तालाब में नहाने के लिए गई हुई थी। तभी यहां गांव का गणेश उरांव पहुंच गया और बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया। इसके बाद उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुसौर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आरोपियों की तालाश जारी….

पुसौर थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि दोनों ही मामलों में आरोपी फरार है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने पुलिस गई, लेकिन वह नहीं मिले। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button