Latest News

मिलुपारा में 21 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ: नशा मुक्ति की दिशा में युवाओं का संकल्प

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तत्वावधान एवं “आगाज” संस्था के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न

तमनार, 23 फरवरी।
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तत्वावधान एवं “आगाज” संस्था के सहयोग से तमनार क्षेत्र के मिलुपारा में 21 दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर “युवा जागृति (युवा संकल्प) नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सीएसआर हेड रंजना नाग, नीलकंठ पटेल, “आगाज” संस्था की अध्यक्ष मोनिका इजारदार, राजेंद्र साहू, प्रकाश जायसवाल, जय चौहान एवं ललित राठौर की विशेष उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधा बनता है।

योग शिविर का संचालन पतंजलि योगपीठ के सहयोग से किया गया। तमनार से आई योग प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ महिला पतंजलि के राज्य सोशल मीडिया प्रभारी एवं महिला जिला प्रभारी रायगढ़ श्रीमती गीतांजलि पटनायक के द्वारा योगाभ्यास का शुभारंभ कराया गया ।

श्रीमती गीतांजलि पटनायक एवं संतोषी सिदार ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास से शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है, जिससे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने में सहायता मिलती है।
शिविर में 122 से अधिक युवा, बच्चे एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

“युवा संकल्प” के माध्यम से चलाया जा रहा यह अभियान क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि 21 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन योग, जागरूकता सत्र एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, योगशाधको के लिए प्रतिदिन योग के पश्चात् सभी के लिए पपोस्टिक आहार (अंकुरित चना मुंग खजूर ) प्रत्येक दिन वित्रित किया जाता है.जिससे युवाओं को नशामुक्त और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा मिल सके।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button