Latest News

महिला रेंजर ने डीएफओ लगाए कई गंभीर आरोप , महिला रेंजर ने कहा..

पीड़ित महिला रेंजर ने तत्कालीन विधायक यू.डी. मिंज से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया था



अमरदीप चौहान/अमरखबर:जशपुर जिले के वन मंडलाधिकारी जितेन्द्र उपाध्याय के खिलाफ एक महिला रेंजर ने गंभीर आरोप लगाया है बता दे की महिला रेंजर ने DFO पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुवे अनुसूचित जनजाति आयोग, मुख्यमंत्री एव पुलिस को आवेदन दिया है। महिला रेंजर का आरोप है की जशपुर जिले के वन मण्डलाधिकारी द्वारा लगभग दो वर्ष से महिला रेंजर जो कि उरांव आदिम जनजाति की सदस्य है, के साथ अत्याचार कर प्रताड़ित किया गया है, बता दे की पीड़ित महिला रेंजर ने पूर्व विधायक यू.डी. मिंज से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया था,

महिला का आरोप है की उसके साथ डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने विश्राम गृह कुनकुरी में अश्लील हरकत किया उसके बाद शासकीय भ्रमण के नाम पर महिला को अपने निजी वाहन इनोवा में बैठा कर लोदाम क्षेत्र की ओर ले जाया गया था, तथा महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया गया, जिस पर महिला के द्वारा बीच-बचाव करते समय हाथापाई भी हुई थी। इस मामले में शिकायत करने के बावजूद अभी तक महिला को कोई राहत नहीं मिल सका है, अब देखना होगा की दो महिना पूर्व से शिकायत पर शिकायत लेकर दर दर भटक रही आदिवासी महिला रेंजर के साथ न्याय हो पाता है की नहीं फिलहाल इस मामले में राजनीति दवाब की भी बात सामने आ रही है।

अब देखना होगा की आदिवासी महिला रेंजर के को न्याय मिलता भी है या नहीं , बहरहाल इस मामले में राजनीतिक दवाब भी तेज हो गई है।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button