Latest News

गरबा करने गए युवक को पीटा, अपराध दर्ज

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़ | शुक्रवार रात लगभग 9.40 बजे शहर के मिनीमाता चौक पर आयोजित गरबा देखने गए एक परिवार से तीन बदमाशों ने हुज्जत बाजी की। युवक ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी बेदम पिटाई कर दी। शिकायत के बाद जूटमिल पुलिस ने तीन युवकों के साथ उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निमेष पांडेय अपने परिचितों के साथ मिनीमाता चौक पर आयोजित गरबे में शामिल होने गया था। यहां पंडाल के नजदीक युनूस, मेहराब, इंजमाम और उसके साथी सिगरेट पी रहे थे। ये लोग गरबा करने आए लोगों से अभद्रता, गाली-गलौज कर रहे थे। निमेष ने रोका तो तीन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर निमेष की पिटाई की।

See also  तमनार में फिर कोयला विस्तार की आहट: 2000 हेक्टेयर परियोजना पर 19 मई को जनसुनवाई, सैकड़ों परिवारों की सांसें अटकीं<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button