Latest News

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निलंबित

अमरदीप चौहान/अमरखबर:रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाउपाध्यक्ष अंकिता चौधरी को पार्टी के अनुशासनहीनता के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है।

आरोप है कि अंकिता चौधरी ने घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहीं। यह कृत्य पार्टी के अनुशासन के खिलाफ माना गया है।

इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

पार्टी ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button