Latest News

कसडोल में ढाई सौ एकड़ कृषि भूमि में लग रहा सोलर प्लांट! प्रभावित ग्रामीणों ने की रोजगार की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन! 23 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी!

औद्योगिक क्षेत्र तमनार के ग्राम पंचायत कसडोल में जिंदल पावर प्लांट द्वारा लगभग 250 एकड़ कृषि भूमि में सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। जिससे गांव के अधिकतर किसानों की जमीन हाथ से निकल चुकी है, कृषि आधारित जीवन में ग्रामीणों के पास कृषि के अलावा अन्य कोई आय का साधन नहीं है। कृषि जमीन बेच डालने के बाद प्रभावित परिवार में रोजगार की समस्या उत्पन्न होने लगी है।

रोजगार दिलाने कलेक्टर को ज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अधिग्रहण के पूर्व प्रशासन एवं कंपनी द्वारा स्थाई रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक किसी भी परिवार को रोजगार नहीं दिया गया है। रोजगार के नाम पर प्रबंधन द्वारा केवल आश्वासन दिए जाने के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर रोजगार दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

23 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बतलाया है कि प्रभावित किसान परिवार को योग्यता अनुसार रोजगार अबिलंब प्रबंधन द्वारा दिया जाए। यदि प्रभावित किसान परिवार और स्थानीय नागरिकों को 22 सितंबर तक रोजगार नहीं दिया जाता है, तो 23 सितंबर से समस्त प्रभावित किसानों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

See also  घरघोड़ा नगर पंचायत के वार्ड पार्षद आरती जयसवाल पर पंचायत के आबादी भूमि पर कब्जे का आरोप <br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button