Latest News

दिल्ली आंदोलन में विधायक विद्यावती सिदार ने जंतर मंतर में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू नहीं करने पर किया विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला अंतर्गत लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय विधायक विद्यावती सिदार दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाले आंदोलन में भाग ली। विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू नही करने का विरोध किया । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस समिति ने दिल्ली में 29 जुलाई को जंतर मंतर में राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन किया। जिसमें देश भर के सभी राज्यों से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ से भी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस टीम दिल्ली पहुची वहीं ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी दिल्ली पहुचीं, लैलूंगा विधायक और महिला कांग्रेस रायगढ़ की जिलाध्यक्ष विद्यावती सिदार भी जंतर मंतर पहुँच कर विरोध प्रदर्शन की।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button