Latest News
जि.पं. रायगढ़ सीईओ रहे आईएएस अधिकारी जितेंद्र यादव राजनांदगाव कलेक्टर नियुक्त…पठारे अभिजीत बबन होंगे रायगढ़ जिला पंचायत सीईओ
एडिटर जर्नलिस्ट अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कई इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस के अफसरों के प्रभार में फेर बदल किया है। इसके आलावा कुछ अधिकारियो का ट्रांसफर भी किया है। इसके अंतर्गत रायगढ़ में जिला पंचायत चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर का पद सम्हाल रहे आई ए एस अधिकारी जितेंद्र यादव को राजनांदगाव कलेक्टर नियुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं दुर्ग के सहायक कलेक्टर रहे पठारे अभिजीत बबन होंगे रायगढ़ जिला पंचायत सीईओ।