Latest News

छग फिल्म निर्देशक व साथी ने महिला से 21 लाख रु. ठगे! मामला दर्ज

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेम युद्ध के डायरेक्टर सुमित कुमार मिश्रा व उसके साथी आशीष शर्मा पर शहर की सेवाकुंज मार्ग निवासी महिला ने 21 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ ठगी का मामला सामने आने पर अपराध दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि सुमित और आशीष ने उनसे 15 दिन के लिए 21 लाख रुपए लिए थे। यह राशि सुमित ने बिलासपुर के अपने मित्र आशीष शर्मा के खाते में डलवाए थे। रुपए स्नेहा ने अपनी मां के खाते से भेजे थे। समय बीतने पर जब रुपए या ब्याज नहीं मिला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button