Latest News

चक्रधर समारोह रायगढ़ में धारित्री सिंह चौहान देंगी कथक प्रस्तुति

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन, संस्कृति विभाग, पर्यटन मण्डल एवं जन सहयोग से जिला प्रशासन रायगढ़ अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39 वां चक्रधर समारोह 2024 का आयोजन किया गया है। जिसमे 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में रोजाना शाम 6 बजे से समारोह शुरु होगा। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन एवं एसपी दिव्यांग पटेल की अध्यक्षता में गठित कलाकार चयन समिति की अनुशंसा के मुताबिक कलाकारों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। जिसमे तीसरे दिन 9 तारिक को शाम 7 बजे जिले के पद्मश्री पंडित रामलाल बारेठ जी के सानिध्य में कथक की विशेष प्रस्तुति धारित्री सिंह चौहान देंगे साथ ही संगतगार में भूपेंद्र बरेठ तबला,देवेंद्र श्रीवास तबला,साहिल सिंह ठाकुर गायन,रमाकांत त्रिपाठी सितार के साथ सहयोग देंगे।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button