Latest News

गाँधी जयंती के पावन अवसर पर होगा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का लोकार्पण

अमरदीप चौहान। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्वक शिक्षा प्रदाय करना, प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करना एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है। इसी श्रृंखला में रायगढ़ जिले में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छर्राटांगर विकासखंड घरघोड़ा का लोकार्पण 2 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से वर्चुअली किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन ग्राम छर्राटांगर विकासखंड घरघोड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा जनजातीय समुदायों को 17 मंत्रालय और विभागों के माध्यम से अपनी सेवाओं व सुविधाओं द्वारा विकास की मुख्य धारा से जोडऩे हेतु ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का वर्चुअली शुभारंभ किया जाएगा।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button