Latest News

केलो नदी में आईटीआई के पीछे मिली लाश, कल दोपहर घर से नहाने निकला था मृतक!

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सलिहारी निवासी चतुर सिंह पिता श्रीपति मांझी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे कल दोपहर नहाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।

परिजन जब काफी देर तक उनकी कोई खबर नहीं पा सके, तो उन्होंने तमनार पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरे के चलते कोई सफलता नहीं मिल पाई। मौके पर मृतक के कपड़े नदी किनारे पड़े मिले थे, जिससे डूबने की आशंका और गहरा गई।

आज सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके बाद ITI कसडोल के पीछे केलो नदी में बुजुर्ग का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  “सट्टा प्रकरण में नाम आने पर करण चौधरी का पलटवार—‘सबूत हो तो गिरफ्तारी करें’, पुलिस जांच पर टिकी नजर” (देखें वीडियो)

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button