Latest News


खरसिया चौकी की प्रभावी पुलिसिंग से धान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 12 बोरी धान हुआ बरामद

खरसिया: खरसिया चौकी के सीनियर विवेचक अनंत तिवारी ने अपनी कुशलता और मेहनत के दम पर धान चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। रात्रि गश्त के दौरान उन्होंने दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने के साथ ही 12 बोरी धान भी बरामद की। इस कार्रवाई की शुरुआत तब हुई जब शुभम राठौर ने अपने पिता शिव कुमार राठौर के गोदाम से 10-12 बोरी धान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। शुभम ने बताया कि 30 सितंबर 2024 की रात उन्होंने गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए थे, लेकिन अगले दिन सुबह जब वह गोदाम पहुंचे, तो पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर धान चुरा ले गया है।

इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खरसिया चौकी के वरिष्ठ विवेचक अनंत तिवारी ने एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और उप निरीक्षक संजय नाग के निर्देशन में तुरंत जांच शुरू की। विवेचक तिवारी ने रिपोर्टकर्ता और गवाहों से गहन पूछताछ की और अपने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया। उनकी मेहनत और तत्परता के परिणामस्वरूप उन्हें हरिजन मोहल्ला खरसिया के निवासियों सत्यम सागर (35 वर्ष) और अमन कुमार सागर (22 वर्ष) के बारे में सूचना मिली।अनंत तिवारी ने अपने हमराह स्टाफ चंद्रशेखर के साथ मिलकर इन दोनों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। विवेचक की मेहनत और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से पुलिस ने आरोपियों से 6-6 बोरी धान (कुल 480 किलोग्राम) बरामद की, जिसकी कीमत लगभग ₹10,000 है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 3(5) भी जोड़ी है, और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल के प्रभावी मार्गदर्शन में विवेचक अनंत तिवारी और उनके सहयोगी स्टाफ शेखर कंवर की अहम भूमिका रही।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button