Latest News

कांसाबेल में स्व. शशि प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ, सालिक साय रहे उपस्थित

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

कांसाबेल। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांसाबेल में स्व. शशि प्रसाद मेमोरियल हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अरविंद गुप्ता, भूषण वैष्णव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार इस क्लिनिक का संचालन डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता (MBBS, M.S. ENT) द्वारा किया जाएगा। डॉ. गुप्ता यहां जनरल फिजिशियन एवं नाक-कान-गला (ENT) रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। क्लिनिक के प्रारंभ होने से कांसाबेल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब सामान्य बीमारियों के साथ-साथ नाक, कान और गले से संबंधित रोगों के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने क्लिनिक के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होना समय की आवश्यकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी और स्थानीय स्तर पर इलाज मिलने से लोगों का समय व खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने क्लिनिक के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

क्लिनिक स्टेट बैंक के बगल में, चर्च रोड, कांसाबेल में स्थापित किया गया है, जहां मरीजों को बेहतर परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती निर्मला गुप्ता एवं डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में क्लिनिक संचालक की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button