Latest News

उद्योगपति रतन टाटा का निधन,अस्पताल में ली अंतिम सांसे

अमरदीप चौहान/अमरखबर:देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है, रतन टाटा पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे।

इलाज के दौरान उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था।उनकी तबीयत खराब होने की पुष्टी टाटा ग्रुप के हेडक्वार्टर बॉम्बे हाउस ने खुद की थी।उनकी मौत के बाद उद्योगपति हर्ष गोयपनका ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन की पुष्टी कर दी है।

इससे पहले सोमवार को उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद रतन टाटा ने खुद एक्स हैंडल पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button