Latest News

आदिवासी भूमि को सामान्य बना कर बेचने का आरोप, राजस्व मंत्री से हुई शिकायत, मंत्री ने रायगढ़ कलेक्टर को दिए जांच के आदेश !

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र में आदिवासी भूमि को सामान्य बना कर बेचने का आरोप लगा है। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा घरघोड़ा के महामंत्री गुरुनाम सिंह पोथीवाल ने इसकी शिकायत मंत्री टंकराम वर्मा (आपदा प्रबंध/राजस्व) से की है। जिस पर मंत्री ने रायगढ़ कलेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


शिकायतकर्ता गुरुनाम सिंह पिता हरचरण सिंह (30) निवासी घरघोड़ा ने बताया कि उनके द्वारा तहसीलदार घरघोड़ा के समक्ष ग्राम-घरघोड़ा नावापारा स्थित भूमि खसरा नंबर- 110/5, 110/6, 297/5, 306/7, 312/2, 314/2, 317/2, 318/2, 320, 356/7, 375/2, 297, 306/4, 306/5, 312/1, 314/1, 316/1, 316/2, 316/6, 317/1, 318/1. 356/5, 375/29 के संबंध में जांच किए जाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायतकर्ता की मानें तो उक्त भूमि आदिवासी भूमि है, जिसे सामान्य दर्ज कर खसरा नंबर 356/5 की भूमि को तुलेश नायक पिता अश्वनी नायक निवासी घरघोड़ा के पास मुक्तेश ट्रेडर्स सामान्य वर्ग के व्यक्ति के पास विक्रय कर दिया गया है, जोकि अवैध है। इस संबंध में तहसीलदार द्वारा पटवारी के माध्यम से उक्त भूमि आदिवासी भूमि होना उल्लेखित कर पटवारी प्रतिवेदन किया गया। इसके बाद उपरोक्त सभी खसरा नंबर की भूमि को सुरेन्द्र सिंह भाठिया पिता जमीर सिंह भाठिया नवासी-घरघोड़ा द्वारा अपने पुत्र गगनदीप सिंह एवं पुत्री इंदरजीत कौर के नाम पर सामान्य भूमि दर्शित कर दर्ज करा दिया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी प्रकार का कृत्य सुरेन्द्र सिंह भाठिया के भाई धर्मेन्द्र सिंह भाठिया द्वारा उपरोक्त भूमि पर अपने पुत्र देवेन्द्र सिंह भाठिया व पुत्री प्रभुजोत कौर के नाम से दर्ज करा लिया गया है। साथ ही अवैध तरीके से सुरेन्द्र सिंह भाठिया द्वारा अपने पुत्र के नाम से धारित भूमि को विक्रय करने के लिए अपनी पत्नी परमजीत कौर के नाम से खास मुख्यारनामा निष्पादित कर विक्रय किया गया है। शिकायतकर्ता की मानें तो इस संबंध में उनके पास समस्त दस्तावेज उपलब्ध है। इसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी को गुरमीत सिंह द्वारा 5 जनवरी को की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने मामले की शिकायत सीधे मंत्री से की है। जिस पर मंत्री ने रायगढ़ कलेक्टर को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button