Latest News

होली से पहले रायगढ़ जिला मुख्यालय आसपास के मदिरा प्रेमियों ने की लगभग 5 करोड़ की मदिरा खरीदी

सम्पादक अमरदीप चौहान/अमरखबर.कॉम

रायगढ़: होली के अवसर पर जिले में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले में सिर्फ अंग्रेजी शराब की बिक्री दो करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है, जबकि कुल बिक्री (अंग्रेजी और देसी शराब मिलाकर) पांच करोड़ रुपये से पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

शहर में शराब की जबरदस्त खपत
होली के एक दिन पहले ही शराब दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। शहर की प्रमुख शराब दुकानों से मिले आंकड़ों के अनुसार:

बड़े रामपुर – ₹15.7 लाख
मटन मार्केट – ₹34 लाख
चक्रधर नगर दुकान – ₹21 लाख
प्रीमियम दुकान – ₹20 लाख
कोड़ीपारा – ₹14 लाख
जूट मिल सदैव पाली – ₹12 लाख
इसके अलावा, गोवर्धनपुर, सावित्री नगर और विजयपुर की बिक्री के आंकड़े समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध नहीं हो सके।

शराब बिक्री से सरकारी राजस्व में भारी इजाफा
आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक, शराब बिक्री से राज्य शासन को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। त्योहार पर शराब की मांग इतनी अधिक रही कि कई दुकानों के स्टॉक भी सीमित पड़ गए।

See also  बोर्ड परीक्षा पर उठे सवाल: 12वीं हिंदी पेपर लीक के आरोपों के बाद शिक्षा मंडल की पुलिस-साइबर सेल में शिकायत, जांच शुरू<br>

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button