Latest News

अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com

रायगढ़। आज दिनांक 21 मार्च 2026 को अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला रायगढ़ की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. यशवंत शिंदे ने की।

बैठक में मोर्चा की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जमीनी स्तर पर कार्यों के प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. शिंदे ने कार्यकर्ताओं से उनके अनुभव और सुझाव भी साझा करने को कहा। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विशेष योजनाओं की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. यशवंत शिंदे, उपाध्यक्ष रमेश चौहान, टार्जन भारती, परदेशी रात्रे, महामंत्री नोवल कनेर, महामंत्री सुरेंद्र बघेल, कोषाध्यक्ष रवि मिरी, सह-कोषाध्यक्ष बाल्मीकि सिंह चौहान, मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान, वेदकुमारी कुर्रे, सूरज सतनामी एवं सोशल मीडिया प्रभारी हरीश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News associate Harish chouhan

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button