Latest News

प्लांट से थोक में चोरी करने वाले दो लोगों समेत खरीददारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्राम गेरवानी में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा इंजीनियर ओम ऑटो व्हील्स प्रोजेक्ट प्लांट से 2 राज्यों में काम करने वाले दो प्रोजेक्ट और चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निर्माणाधीन प्लांट से चोरी की छड को लेकर कल थाना पूंजीपथरा में कांटेक्टर सुनील देवांगन रिपोर्ट दर्ज कराया कि 6 मार्च को प्लांट में तैनात गार्ड बताए कि प्लांट में रखें 10 mm के दो बंडल छड़ वजन करीब 115 किलो कीमत 6300 रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं जिसे आसपास पता किया पता नहीं चलने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया जिस पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के हमराह माल मुलाजिम की पतासाजी में लगे स्टाफ द्वारा आज मुखबीर सूचना पर ग्राम लाखा के राहुल तिवारी और विमल यादव को छड़ चोरी के संदेह पर हिरासत में लिया गया पूछताछ में दोनों प्लांट से छड चोरी कर गेरवानी के चंदा ढाबा में काम करने वाले विवेक दास महंत के पास ₹5,000 में बिक्री करना और रूपयों को आपस में बांट लेना बताए। दोनों आरोपियों से मिली जानकारी पर आरोपी विवेक महंत को हिरासत में लिया गया आरोपियों के मेमोरेंडम पर चोरी छड़ की जप्ती कर तीनों आरोपी-राहुल तिवारी पिता कोमल प्रसाद तिवारी 19 साल,विमल यादव पिता श्रीलाल यादव 20 साल दोनों निवासी ग्राम लाखा एवं विवेक दास महंत पिता स्वर्गीय बाबा दास महंत उम्र 25 साल निवासी रेलवे बांग्ला पारा थाना कोतवाली हाल मुकाम चंदा ढाबा गेरवानी को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  🔴 दिल्ली ब्लास्ट अलर्ट के बाद रायगढ़ में हाई सिक्योरिटी मोड: घरघोड़ा सहित पूरे जिले में रातभर पुलिस की सघन जांच, हर वाहन पर कड़ी निगरानी

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button