Latest News

नाबालिग से छेड़खानी करने वाले युवक को पॉस्को एक्ट में भेजा जेल

पूंजीपथरा पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़खानी करने वाले को शीलभंग और पॉक्सो एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश कर जेल भेजा गया है । छेड़खानी की घटना को लेकर 11 मई को थाना पूंजीपथरा में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि 11 मई के सुबह करीब 11:00 बजे अपनी दो बेटियों को गांव के किराना दुकान सामान खरीदने भेजी थी । कुछ देर बाद गांव की महिलाएं छोटी लडकी को लेकर घर आई और बताई कि रुपनाधाम प्लांट में काम करने वाला जितेंद्र बरेठ बाजार चौंक के पास गंदी नियत से बालिका के साथ छेड़खानी कर रहा था । बालिका की मां के रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में आरोपी पर अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 354, 354(क) आईपीसी 8 पाॅक्सो एक्ट का अपराध कायम कर पुलिस टीम तत्काल आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी जितेंद्र कुमार बरेठ पिता भगत राम बरेठ उम्र 25 साल निवासी महुआभांठा थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम रुकनाधाम सराईपाली को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल दाखिल किया गया है ।

See also  छत्तीसगढ़ की जमीनी स्तर की विख्यात नेता सामाजिक कार्यकर्ता गीतांजलि पटेल अपने 3000 कार्यकर्त्ताओं के साथ भाजपा प्रवेश की

Amar Chouhan

AmarKhabar.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है, इस पोर्टल पर राजनैतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, देश विदेश, एवं लोकल खबरों को प्रकाशित किया जाता है। छत्तीसगढ़ सहित आस पास की खबरों को पढ़ने के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल पर प्रतिदिन विजिट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button