“जुआ, सट्टा और अवैध शराब पुलिस संरक्षण में नहीं चलेगा” — डीआईजी शशिमोहन सिंह का रायगढ़ से सख्त संदेश

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com
पदोन्नति के साथ रायगढ़ की कमान संभालते ही डीआईजी सिंह ने दिखाई ‘कड़ी पोलिसिंग’ की झलक
रायगढ़। लोग कहते हैं कि पहला प्रभाव ही कार्यशैली का प्रमाण होता है, और यह बात रायगढ़ में नए डीआईजी शशिमोहन सिंह ने अपने पहले ही संदेश से साबित कर दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा पदोन्नत होकर डीआईजी बने शशिमोहन सिंह को जैसे ही रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी मिली, उन्होंने साफ और कड़े शब्दों में यह संदेश दे दिया कि जुआ, सट्टा और अवैध शराब किसी भी सूरत में पुलिस संरक्षण में नहीं चलने दी जाएगी।

मीडिया से बातचीत के दौरान डीआईजी शशिमोहन सिंह ने कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो आम जनता और पत्रकार बंधु निसंकोच सूचना दें। सूचना मिलते ही संबंधित मामलों में सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी प्राथमिकता जनसेवा, कानून का सख्त पालन और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने डीआईजी सिंह की इस स्पष्ट और निर्भीक कार्यशैली का स्वागत करते हुए कहा कि यह संदेश रायगढ़ जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और भरोसेमंद पोलिसिंग की दिशा में एक मजबूत शुरुआत है। जनहित में इस तरह की कड़ी पोलिसिंग निश्चित रूप से आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का भाव मजबूत करेगी।

News associate Shyam gupta