हरिनाम में डूबा डूमरटोली: अष्टप्रहरी यज्ञ में सालिक साय ने टेका माथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Freelance editor Amardeep chauhan @ http://amarkhabar.com
कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डूमरटोली में आयोजित तीन दिवसीय अष्टप्रहरी हरिनाम यज्ञ एवं अखंड कीर्तन से पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर हो उठा। 24 पहर तक निरंतर गूंजते हरिनाम संकीर्तन ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं की भीड़ और जयघोषों के बीच भक्ति की अलौकिक छटा देखने को मिली।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

इस भव्य आयोजन में उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष कुनकुरी ग्रामीण संतोष सहाय, बीडीसी संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जशपुर भूषण वैष्णव, समिति अध्यक्ष त्रिलोचन यादव, सह-आचार्य तुलधारदास सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
तीन दिनों तक चले इस अष्टप्रहरी यज्ञ में भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और सत्संग का क्रम निरंतर जारी रहा। गांव की गलियों से लेकर यज्ञ स्थल तक भक्ति की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। डूमरटोली में यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी संदेश दे गया।
News associate PK Agrwal