छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक तमनार के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया…

रायगढ़। प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन तमनार की ओर से कार्यालय तहसीलदार तमनार श्रीमती ऋचा सिंह के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम से टेट, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति की तिथि से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन की गणना सहित मांगों को लेकर दिनांक 20.02.2026 को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा। ज्ञापन को स्वीकार करते हुए अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसे संबंधित विभागों एवं शीर्ष स्तर तक प्रेषित किया जाएगा।

ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें
माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रमेश चंद्रवंशी के WPS/2255/2021 एवं अन्य याचिकाओं में पारित निर्णय दिनांक 23-01-2026 के अनुसार पूर्व सेवा की गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने संबंधी आदेश जारी किया जाए।
केंद्र सरकार के समान 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन अर्थात 50 प्रतिशत पेंशन का प्रावधान किया जाए।
दस वर्ष के स्थान पर पांच वर्ष की सेवा में न्यूनतम पुरानी पेंशन का प्रावधान लागू किया जाए।
पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षक एवं शिक्षकों को दस वर्ष की सेवा की शर्त में एक बार शिथिलता (वन टाइम रिलेक्सेशन) देते हुए पांच वर्ष में क्रमोन्नति प्रदान की जाए।
टेट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाए।
डीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छह माह का बीएड ब्रिज कोर्स प्रारंभ किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के लिए छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन जिला सचिव श्री नोहर सिंह सिदार ब्लॉक अध्यक्ष गुरुचरण भगत ब्लॉक पदाधिकारी श्री तुषार दुबे शामिल रहे।
News associate Yogesh Malakar